Tuesday, August 31, 2010

मोदी को किंग खान की ना



बॉलीवुड में कोई किसी का सगा नहीं होता. समय-समय पर यह बात साबित होती ही रहती है. ऐसा ही कुछ कड़वा अनुभव हाल ही में आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को हुआ. जब भारत के क्रिकेट गलियारों में मोदी का सिक्का चलता था, तो विजय माल्या जैसे उद्योगपति के साथ ही शिल्पा शेट्टी,, प्रिटी जिंटा और शाहरूख खान जैसे बॉलीवुड के सितारे भी उनके आगे-पीछे मंडराते थे. आईपीएल के पहले तीन सत्रों में पूरी दुनिया के क्रिकेटप्रेमियों ने देखा कि किस तरह ये बॉलीवुड सितारे मोदी की चापलुसी में लगे रहते थे. खबरे तो यह तक है कि मोदी की दखलअंदाजी के चलते ही शाहरूख, शिल्पा और प्रिटी जिंटा आईपीएल की टीमें खरीद पाएं.
लेकिन यह सब पुरानी बाते हैं. वर्तमान में हकीकत यह है कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मोदी आईपीएल से निष्कासित किए जा चुके है.ं अब आईपीएल की चमक-धमक तो रही नहीं मोदी के आस-पास, सो इन मतलबी बॉलीवुड सितारों ने भी उनसे मुंह फेर लिया है. इसका अनुभव हाल ही में मोदी को तबे हुआ, जब उन पर परसेप्ट पिक्चर कंपनी ने एक पिक्चर बनाने की सोची. इस पिक्चर में मुख्य भूमिका के लिए शाहरूख का नाम लिया गया. मोदीे ने खुद किंग खान से गुजारिश की, कि वे पिक्चर में उनका रोल कर लें. लेकिन शाहरूख ने मोदी को सिरे से मना कर दिया.
जाहिर है, शाहरूख अब डूब चुके मोदी के साथ कोई ताल्लुक नहीं रखना चाहते हैं. आईपीएल में उनकी कोलकता की टीम वैसे ही सबसे फिसड्डी है. ऐसे में वे मोदी से करीबी दिखाकर बीसीसीआई को नाराज नहीं करना चाहते. इसीलिए किंग खान ने फायदे के लिए दोस्ती को अंगूठा दिखाते हुए मोदी को सिरे से मना कर दिया.

जॉन-बिपाशा का टिकाउ रिश्ता



ऐसे में जबकि बॉलीवुड में प्रेम संबंध हर शुक्रवार को बदल जाया करते हैं और करीना, शाहिद, प्रियंका, अक्षय, कैटरीना, सलमान, दीपिका, रणबीर जैसे कलाकार थोड़े समय के टाइमपास के बाद ही अपने प्रेमी-प्रेमिकाओं को भी बदल डालते हैं, बॉलीवुड में जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु के बीच का प्यार कई बरसों के बाद भी ज्यों का त्यों बना हुआ है. इसीलिए उन्हें अगर बॉलीवुड का सबसे समर्पित प्रेमी जोड़ा कहा जाएं, तो अतिश्योक्ति नहीं होगी. जॉन अब्राहम से पहले बिपाशा की जिंदगी में डीनो मारिया आए थे. हालांकि उस वक्त बिपाशा ने भी प्रेमी बदलने के बॉलीवुड टेªंड पर चलते हुए ही डीनों को अलविदा कह दिया था, लेकिन जब से जॉन उनकी जिंदगी में आए है यह बंगाली बाला गजब की वफादारी दिखा रही है. इस दौरान दोनों के संबधों के बीच कई तरह के मोड़, तूफान आए, कई बार उनके अलगाव की खबरें भी आइ्र्र, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते में वफादारी हमेशा बनाए रखी है. शायद इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बिपाशा और जॉन दोनों ही अपने संबंध को लेकर पूरी तरह से ईमानदारी बरतते हैं. जॉन के साथ काम करने वाली हीरोईनों से बिपाशा को कोई दिक्कत नहीं होती, और यही नजरिया बिपाशा के बारे में जॉन भी रखते हैं. इसी का नतीजा है कि कई बरस गुजर जाने के बाद भी वे दोनों अपने रिश्ते कोे बनाए रखने में कामयाब है.
इसलिए कहा जा सकता है कि हर शुक्रवार को बदलते रिश्तों के बीच जॉन-बिपाशा का रिश्ता फेविकोल की तरह टिकाउ है. ऐसे में अगर बिपाशा कहती है कि जॉन के साथ रहते हुए उन्हें विवाह करने की कोई जरूरत ही महसूस नहीं होती, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. आखिर किसी भी रिश्ते के कामयाब होने के लिए सबसे जरूरी एकदूसरे पर भरोसा होता है. यह खूबी उन दोनों के रिश्ते में है. तो फिर उन्हें विवाह जैसे बंधन की जरूरत भी नही.

Monday, August 30, 2010

रोते-गाते सितारे


एक दौर था, जब फिल्म इंडस्ट्री के नायक-नायिका ज्यादा से ज्यादा इस बात की कोशिश में लगे रहते थे कि दर्शकों के सामने वे ज्यादा दिखाई न दे. इस ओवरएक्सपोजर से वे खासे डरते थे. कहीं कार्यक्रम में जाना है, बाजार में बीवी-बच्चों के साथ घूमने जाना है तो विग पहनकर जाओ, मूंछे लगाकर जाओ. याने कि ऐसे हो जाओं कि कोई भूलकर भी पहचान न पाएं.
लेकिन अब दौर बदल गया है. आजकल के नायक-नायिका फिल्मों में तो कम नजर आते हैं, लेकिन विज्ञापनो, पत्रकार वार्ताओं और न जाने कौन-कौन से तरीकों से प्रचार में बने रहते हैं. अब ज्यादा से ज्यादा वक्त तक दर्शकों के दिलो-दिमाग में बने रहना ही हर हीरो-हीरोईन की पहली प्राथमिकता होती है.
इसीलिए आजकल ये लोग छोटे पर्र्दे पर आने से भी परहेज नहीं करते. हाल ही में टीवी सेट के सामने नजर गढ़ाई तो तीन हीरो-हीरोईने खुलेआम रोते दिखाई दिए. जी हां, वे कैमरे के सामने ही रो रहे थे. सबसे पहले देखा दीपिका पादुकोण को. अपनी फिल्म लफंगे परींदे के प्रमोशन के लिए वे एक रियलिटी शो में गई थी. वहीं एक गायक ने एक ऐसा गाना गा दिया, जो दीपिका के दिेल के बहुत करीब था. बस वे रियलिटी शो के दौरान ही रो पड़ी. खबरिया चैनलों ने तत्काल नमक-मिर्च लगाकर दर्शकों को परोस दिया कि दीपिका को तो रणबीर कपूर की याद आ गई थी, बस इसीलिए रो पड़ी बेचारी.
इसके बाद देखा सोनाली सिन्हा को. शत्रुध्न सिन्हा की यह बीटिया दबंग फिल्म से सलमान खान के साथ अपनी फिल्मी पारी शुरू कर रही है. फिल्म रिलीज होने वाली है, सो वे भी एक रियलिटी शों में अपनी मां के साथ जा पहुंची. तो, दीपिका की तरह ही सोनाक्षी भी इस शो में रो पड़ी. वजह बाद में उन्होंने खुद ही बता दी कि इस शो में मां के उपर एक गाना सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए. खबरिया चैनलों ने इस खबर को इस तरह दिखाया कि मां की बात तो फिजूल है, शायद सोनाक्षी को अपने किसी ब्वॉयफ्रेंड की याद आ गई होगी.
इसके बाद टीवी पर्दे पर दिखे सलमान खान. दबंग सलमान खान की पुरानी तस्वीरे एक खबरियां चैनल दिखा रहा था, जिसमें वे आंसू बहाते नजर आ रहे थे. टीवी वालों ने झटपट नमक-मिर्च लगा दी कि साहब कैटरीना तो सलमान की जिंदगी से तभी बाहर जा चुकी थी, जब इन तस्वीरों में वे रोते दिखाई दिए थे.
यानी कि आजकल रोकर लोकप्रियता बटोरना फिल्मी सितारों का नया शगल बन गया है. टीवी चालू कीजिए आपको भी कोई न कोई हीरो-हीरोईन तो रोते दिख ही जाएंगे.

राखी सावंत का इंसाफ



राखी सावंत का नाम ही काफी है, विवादों को जन्म देने के लिए. बॉलीवुड से जुड़ी वे एकमात्र ऐसी शख्सियत हैं, जो बिना किसी फिल्म में काम किए ही इंडस्ट्री की कई बड़ी हीरोईनों से ज्यादा सुर्खियों में रहती है. असल में उनकी दाल-रोटी सुर्खियों में बने रहने से ही चलती है. सो, राखी ने एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला हुआ है. वे छोटे पर्दे के लगभग सभी रियलिटी शों में पहुंच जाती है, बेहुदा परफारमेंस देती है और इसी के जरिए लोकप्रियता कबाड़ लिया करती है.
अब वहीं राखी सावंत छोटे पर्दे पर एक रियलिटी शो लेकर आने वाली है, जिसमें वे जज की भूमिका में दिखाई देंगी. जी हां, जज की भूमिका में ! अब इसे भारतीय छोटे पर्दे का पतन कहे या कुछ और लेकिन सच यही है कि अब राखी सावंत जज की कुर्सी पर बिठाई देंगी. एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित होने जा रहे ‘राखी का इंसाफ’ नामक इस रियलिटी शो में राखी उन लोगों के मामले सुलझाते दिखाई देगी, जो कोर्ट-कचहरी जाने का खर्चा नहीं उठा पाते. ऐसे ही लोगों की समस्याओं को राखी सावंत सुलझाएगी.
कुछ समय पहले छोटे पर्दे पर किरण बेदी जैसी विख्यात महिला अधिकारी भी जज की भूमिका में दिखाई दी थी. वे इसकी हकदार भी है, लेकिन आजकल राखी सावंत जैसी विषकन्याओं का जमाना है. सो, अब राखी को छोटे पर्दे पर जज के तौर पर झेलने के लिए तैयार हो जाइए.

Saturday, August 28, 2010

कैटरीना का नया दोस्त


यह तो सलमान खान की फिल्म दबंग की रिलीज के बाद ही पता चल सकेगा कि कैटरीना कैफ के साथ उनका सच में बे्रकअप हो गया है या फिर यह फिल्म को हिट कराने का फंडा है, लेकिन कैट जरूर इन दिनों ऐसा साबित कर रही है मानों अब वे सलमान से पूरी तरह दूर जा चुकी है. सो, इन दिनों कैटरीना कैफ एक अन्य बॉलीवुड सख्सियत की तारीफों के पूल बांधने में जुटी हुई है. यह बॉलीवुड शख्सियत हैं अयान मुखर्जी. अयान वहीं निर्देशक हैं, जिन्होंने पिछले साल वेक अप सीड जैसी हिट फिल्म दी थी. इसके बाद से ही अयान को बॉलीवुड के सबसे उभरते निर्देशकों में गिना जा रही है. कैट भी इन्हीं अयान के जादुई आकर्षण में आ गई हैं. इन दिनों आजकल कैट हर जगह अपने इस नए दोस्त की तारीफें ही करती रहती है. कैट के मुताबिक अयान इस समय बॉलीवुड के सबसे प्रतिभावान युवा निर्देशक हैं.
दिलचस्प बात यह है कि अयान दीपिका पादुकोण के भी अच्छे दोस्त माने जाते हैं. दीपिका भी सार्वजनिक तौर पर उन्हें अपना सबसे करीबी दोस्त बताती रहती है. मात्र एक फिल्म के निर्देशन के बाद ही अयान पर तो बॉलीवुड की दो सुंदरियां फिदा हो गई है, लेकिन इस नए रिश्ते को लेकर सल्लू मियां क्या प्रतिक्रिया देते हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा.

सोहा का वीडियो और फरेब



आमतौर पर विवादों से दूर रहने वाली सोहा अली खान इन दिनों एक अनचाहे विवाद में उलझी हुई है. मामला यह है कि सैफ अली खान की बहन और शर्मिला टेगोर की बहन सोहा की नग्न वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल कुछ दिनों पहले सोहा अपने सेलून पर रूटीन वेक्सींग के लिए गई थी. लेकिन इसी दौरान शोरूम में उनका नग्न वीडियों बना लिया. चूंकि सोहा को इस बारे में जरा भी भनक नहीं हुई, इसलिए वे पूरे आराम से यह वेक्सीनिंग कराती रही. लेकिन अब इंटरनेट पर इस वीडियो की धूम मची हुई है. इंटरनेट की कुछ वेबसाईटों पर जोर-शोर से प्रचारित किया जा रहा है कि 20 से 25 डॉलर देकर आसानी से इस वीडियों को कही भी देखा जा सकता है. हालांकि इनमें से ज्यादा वेबसाईटें फर्जी ही साबित हो रही है. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि इस पूरे वाकिये के चलते सोहा की गरीमामयी छवि तो बुरी तरह खराब हुई ही है.
वैसे भी, आजकल बॉलीवुड में इस तरह की घटनाएं कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है. बीते कुछ सालों में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को इंटरनेट की वजह से इस तरह शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है. हाल ही में इंटरनेट पर कैटरीना कैफ की अश्लील सामग्री ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी, जो कि बाद में फर्जीवाड़ा साबित हुई. वहीं कुछ महीनें पहले कैट की छोटी बहन के अश्लील विडियों ने तो देश-दुनिया में खूब हंगामा मचाया था. और अब प्रतिष्ठित और गरीमामयी पटौदी परिवार की लाडली बिटिया सोहा भी इनके जाल में फंस गई है.
जाहिर है, इस तरह के चलन पर तत्काल लगाम लगाए जाने की जरूरत है.

Friday, August 27, 2010

लारा की प्रेम कहानी



बॉलीवुड में जल्द ही एक और प्रेम कहानी पर मुहर लगने वाली है. यह प्रेम कहानी है बॉलीवुड की सेक्सी हीरोईन लारा दत्ता और उनके प्रेमी महेश भूपति की. भूपति अपनी पत्नी को सात साल के दांपत्य जीवन के बाद तलाक दे चुके हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह लारा ही रही. पिछले लंबे समय से इस बात के कयास लगाए जाते रहे हैं कि दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया है और यही भूपति के तलाक की वजह है. पिछले कुछ समय में अलग-अलग समारोहों में भी दोनों साथ नजर आए हैं. हालांकि जैसा कि बॉलीवुड में इन दिनों रिवाज बन गया है, लारा ने अपने प्रेम संबंधों को कभी भी स्वीकार नहीं किया. लेकिन अब जबकि भूपति अपनी पत्नी के साथ तलाक की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, यह माना जा रहा है कि जल्द ही वे दोनों अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर देंगे. अब यूएस ओपन खेला जाने वाला है, जिसके पहले माना जा रहा है कि लारा-भूपति भी अपने रिश्ते का ऐलान कर देंगे. यानी कि बॉलीवुड और खेल की हस्तियों के बीच प्रेम संबंधों की सूची में एक और युगल का नाम जल्द ही जुड़ने वाला है.