Tuesday, August 3, 2010

कामयाबी के लिए कुछ भी करती हीरोईने !


मुंंबईया फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कामयाबी मायने रखती है. संबंध, व्यावहारिकता, छवि सबकुछ कामयाबी की मलाई देखकर बदल जाया करते हैं. जो अभिनेता पत्नीव्रता होने का दावा करके रूपहले पर्दे पर हीरोईन के साथ चुंबन दृश्य न देने का ऐलान करते हैं, एक-दो फिल्मों की नाकामी के बाद ही वे अपना प्रण वापस भी ले लेते हैं. बॉलीवुड की हिरोईनों का हाल तो इस मामलें में और ज्यादा बुरा है. एक तो इन बेचारी हिरोईनों को नाचने-कूदने से ज्यादा अहमियत के रोल मिलते नहीं. ऊपर से इनका कॅरिअर भी कुछ सालों तक ही सीमित रहता है. जब तक जवानी है, तब तक दर्शक भी उनकी फिल्में देखने सिनेमाघरों तक पहुंचते रहते हैं. जवानी ढली, कि दर्शक उसी तरह गायब हो जाते हैं जैसे कि चुनाव निपट जाने के बाद नेता लोग हो जाया करते हैं. अब देखिए ना, सलमान, शाहरूख, आमिर जैसे अभिनेता चालीस साल पार कर जाने के बाद भी अपने से आधी उम्र की हिरोईनों के साथ नाचते नजर आते हैं. संजय दत्त और अमिताभ जैसे पुराने दिग्गज भी अभी तक बॉलीवुड में बने हुए हैं. हर साल कम से कम दो-तीन फिल्में तो आ ही जाती है इनकी. लेकिन कोई बता सकता है कि इन अभिनेताओं के साथ ही अपने कॅरिअर का आगाज करने वाली मिनाक्षी शेषाद्री, रीना राय, माध्ुारी दिक्षीत, श्रीदेवी जैसी हिरोईनें आज कहां है. वे बेचारियां तो कब की फिल्मी दुनिया को विदा कहकर अपनी गृह-गृहस्थी बसा चुकी हैं.
हिरोईनों की बेचारगी की बात यहां इसलिए हो रही है, क्योंकि इसी बेचारगी के चलते वे अपने छोटे से कॅरिअर में सबकुद हासिल कर लेने की जीतोड़ कोशिश करती हैं. प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए उन्हें समझौते भी करने पड़ते हैं और अपनी मान-मर्यादा को भी ताक पर रखना पड़ता है. अब इसे आज के दौर की चंद हिरोईनों के उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं. सबसे पहले बात अमृता राव की. 2002 में अब के बरस नामक पिक्चर से अपने कॅरिअर की शुरूआत करने वाली अमृता को 2003 में आई अपनी दूसरी ही फिल्म इश्क-विश्क से ध्ुंाआधार कामयाबी मिल गई. इस कामयाबी से उत्साहित होकर शालीन परिवार से ताल्लुक रखने वाली अमृता ने ऐलान कर दिया कि वे फिल्मों में अंग प्रदर्शन वाली भूमिकाएं नहीं करेगी. अमृता की सोच का पता चलते ही बॉलीवुड के फिल्मकारों ने भी उनसे दूरी बना ली. बाद के सालों में दीवार, वाह लाइपफ हो तो ऐसाी, शिखर, प्यारे मोहन, विक्टरी जैसी फिल्में आई, भी तो टिकट खिड़की पर चली नहीं. वजह, अमृता को बॉलीवुड में बहनजीछाप हिरोईन का तमगा मिल गया था. नतीजा यह रहा कि दर्शक भी इस बहनजीछाप हिरोईन से दूर ही रहने लगे.
आखिरकार, अमृता भी बॉलीवुड में नाम और पैसा कमाने ही आई है.ं सो, इन फिल्मों की नाकामी के बाद उनका नजरिया भी बदल गया. बहनजीछाप हिरोईन ने फिर अपना मेकओवर करने की ठान ली. नतीजा यह रहा कि पिछले साल आई पिक्चर शार्टकट में अमृता इस कदर छोटे कपड़ों में नजर आई कि बॉलीवुड के साथ ही दर्शक भी हैरान रह गए. पिक्चर तो नाकाम रही, पर अमृता ने ऐलान कर दिया है ः कामयाबी पाने के लिए वे हर तरह की भूमिका के लिए तैयार है, छोटे से छोटे कपड़े पहनने के लिए तैयार हैं.
कुछ ऐसा ही हाल अनुष्का शर्मा का भी है. 2008 में जब अनुष्का ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान और सबसे प्रतिष्ठित निर्देशक आदित्य चैपड़ा के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपने कॅरिअर से शुरूआत की, तो उन्हे ऐतिहासिक कामयबी की उम्मीद थी. अफसोस, पिक्चर ज्यादा नहीं चली. थोड़ी बहुत चली भी तो उसका सारा श्रेय हमेशा की तरह ही किंग खान ले गए. बेचारी अनुष्का इतने बड़े बैनर और इतने बड़े सितारें का साथ होने के बाद भी खाली हाथ ही रह गई. पहली फिल्म में वे एक भोली-भाली हिरोईन बनी थी. डूपट्टा तक न खसका था अनुष्का का पहली पिक्चर में. लेकिन इसके बाद दो साल तक बॉलीवुड के किसी भी निर्देशक ने उनको पूछा तक नहीं. मामला वहीं था कि अनुष्का अंग प्रदर्शन से परहेज कर रही थी और यही बात निर्माता-निर्देशकों को उनसे दूर कर रही थी. नतीजा फिर वहीं, दो साल तक बेरोजगारी झेलने के बाद अनुष्का की हिम्मत भी जवाब दे गई. इस साल के शुरू में उनकी पिक्चर आई थी बदमाश कंपनी. इस पिक्चर में अनुष्का ने भी अपने जिस्म की जमकर नुमाइश की. बेहद तंग बिकनी में नजर आई थी वो इस पिक्चर में. नतीजा यह कि अब उनके खातें में आधा दर्जनभर अच्छे निर्देशकों की फिल्में है. निखिल आडवाणी जैसे निर्देशक की एक पिक्चर में तो वे अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है.
बात साफ है, इन हिरोईनों ने समय रहते बॉलीवुड में टिके रहने के तरीकों को अपना लिया. नहीं तो इनका भी वही हाल होता, जो भाग्यश्री, आयशा टाकिया का हुआ था. इन हिरोईनों ने आखिर तक अंग प्रदर्शन नहीं किया. नतीजतन वे तमाम खूबियों के बावजूद भी कभी कॅरिअर के शीर्ष पर नहीं पहुंच पाई.

इस सप्ताह ः आयशा


बॉलीवुड में इन दिनों नायिका केंद्रित फिल्में कम ही बनती है. लेकिन इस टेªंड को तोड़ने के लिए इस सप्ताह अनिल कपूर अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म आयशा लेकर आ रहे हैं. युवाओं की मस्ती, मजाक और भावनात्मक पलों को दर्शाती यह फिल्म इस शुक्रवार यानी कि 6 अगस्त को रिलीज हो रही है.
निर्माताः अनिल कपूर
निर्देशक ः राजश्री ओझा
कहानी ः इस पिक्चर की कहानी आयशा यानी कि सोनम कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है. मेडम सोशल वर्कर है, यानी कि जब भी कोई जवान लड़की या लड़का देखती है, तो उसके जीवनसाथी को तलाशनें में जुट जाती है. यह भी कह सकते हैं कि सोनम चलती-पिफरती मेरिज ब्यूरों की संचालिका बनी है इस पिक्चर में. कहानी में ट्वीस्ट तब आता है, जब व्हार्टन यूनीवर्सिटी से पढ़ा-लिखा नौजवान अभय देओल आयशा से रूबरू होता है. आयशा को पहली नजर में अभय अक्खड़ और बिगड़ेल लगता है. लेकिन बाद में कहानी बदल जाती है. आखिर में बस वहीं होता है, जो इस तरह की कहानियों में होता है. यानी कि हीरो-हिरोईन का मिलन.
खास बात ः डेव डी, मनोरमा सिक्स फीट अंडर जैसी सार्थक फिल्मों से अपनी पुख्ता पहचान बना चुके अभय देओल अपने कॅरिअर में पहली बार नायिका केंद्रित फिल्म कर रहे हैं. एक और खास बात इस पिक्चर की यह है कि इसकी कहानी अंग्रेजी के चर्चित उपन्यासकार जेन आस्ॅटन के उपन्यास एमा पर आधारित है.

बिग बॉस में सलमान !


रूपहले पर्दे पर तो सलमान खान अपने प्रशंसकों को इस साल भी ईद का तोहफा देने जा रहे हैं. इस साल ईद के मुबारक मौके पर सलमान खान की पिक्चर दबंग रिलीज होने वाली है. सलमान की दबंग भी पिछले साल ईद के मौके पर रिलीज हुई उनकी फिल्म वांटेड की तरह ही मुंुबईयां मसालों-मारधाड़, रोमांस से भरपुर बताई जा रही है.
लेकिन बड़े पर्दे पर धमाके के साथ ही सलमान छोटे पर्दे पर भी धमाल मचाने की तैयारी में है. जी हां, छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के चैथे सत्र को लेकर चर्चा है कि इसका संचालन सलमान करने जा रहे हैं. बिग बॉस के तीसरे सीजन की जिम्मेदारी अमिताभ बच्चन ने निभाई थी.
लेकिन अब जबकि अमिताभ बच्चन इस साल फिर से कौन बनेगा करोड़पति में नजर आएंगे, सलमान खान बिग बॉस के घर में प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देते नजर आएंगे. और यकीन मानिए हमें इसी बात को लेकर तमाम आशंकाएं हैं. आमतौर पर बिग बॉस के घर में ग्लैमर जगत की एक से एक सिरफिरी हस्तियां आती है. याद कीजिए पिछले सत्र में बिंदू दारासिंह और राहुल महाजन जैसे नमूने बिग बॉस के घर में आए थे. सो, अब अगर इसी तरह की सिरफिरी हस्तियां इस बार भी आती है, तो अपने गुस्से के लिए पूरे बॉलीवुड में कुख्यात सलमान उनके साथ किस तरह पेश आएंगे, बस यही सोचकर इस शो के भविष्य को लेकर हम कयास लगा रहे हैं.
वैसे एक बात है. सलमान खान ने ईनामी शो दस का दम का सोनी टीवी पर शानदार अंदाज में प्रस्तुतीकरण किया था. इसी से उम्मीद लगाते हैं कि बिग बॉस में भी वे अपने जलवे बिखेरेंगे.

Monday, August 2, 2010

जन्मदिन विशेष ः सुषमा रेड्डी



मायानगरी की कहानी भी बड़ी अजीब है. यहां पर जब कामयाब होने की बात आती है, तो वह आपको खुद हासिल करनी होती है. इसमें भाई-भतीजावाद काम नहीं आता. कहने का मतलब यह है कि अगर आपके परिवार का कोई सदस्य मायानगरी में कामयाब है, तो इसका मतलब यह नहीं कि कामयाबी आपके भी कदम चूमेगी. यह बातें इसलिए हो रही है, क्योंकि आज जिस अभिनेत्री सुषमा रेड्डी का जन्मदिन है, उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. सुषमा की छोटी बहन समीरा रेड्डी बॉलीवुड की कामयाब अभिनेत्री हैं. कैटरीना, करीना की तरह समीरा का कॅरिअर बुलंदियों पर तो नहीं पहुंच पाया, लेकिन फिर भी बॉलीवुड में उनकी एक अदद पहचान है. लेकिन समीरा की बड़ी बहन सुषमा की तकदीर इतनी अच्छी नहीं निकली. हालांकि कॅरिअर की शुरूआत उन्होंने समीरा से बहुत पहले की थी. सुषमा सबसे पहले सुर्खियों में तब आई, जब उन्होंने सलमान खान के साथ कोक के एक विज्ञापन में काम किया. चैनल वी के लिए काम कर चुकी सुषमा के बॉलीवुड करिअर का आगाज 2005 में आई फिल्म चाकलेट से हुआ. निर्देशक विवेक अग्निहोत्राी की इस फिल्म में अनील कपूर, इरपफान खान, सुनील शेट्टी जैसे सितारे थे. इन सबके बावजूद फिल्म नाकाम रही. नतीजा यह कि सुषमा का कॅरिअर भी पहली फिल्म के बाद ही खत्म सा हो गया. चाकलेट के बाद सुषमा की कोई दूसरी फिल्म नहीं आई है. उनकी बहन की फिल्मी पारी जहां, अभी भी जारी है, वहीं सुषमा वापस मॉडलिंग की दुनिया में लौट गई है.
खैर, यह तो हुई कामयाबी, नाकामयाबी की बात. लेकिन आज इस सांवली सलोनी अभिनेत्राी का जन्मदिन है. सो, इस मौके पर उन्हें ढेरों बधईयां.

शिल्पा का कॅरिअर



फिल्मी कॅरिअर भले ही कैसा भी चल रहा हो, लेकिन शिल्पा शेट्टी की व्यस्तता में कोई कमी नहीं आई है. हालांकि 2007 में आई देओल परिवार की अपने आखिरी फिल्म थी, जब शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे पर दिखाई दी थी. वैसे इसमें भी शिल्पा की बजाए कैटरीना कैफ की भूमिका ज्यादा लंबी थी, फिर भी इस फिल्म के हिट रहने से शिल्पा को थोड़ा बहुत फायदा तो हुआ ही था. इसके बाद से उनकी फिल्में तो नहीं आई है. लेकिन आईपीएल के चलते व्यस्तता तो खूब रही. इस बीच उन्होंने 2008 में आई फिल्म दोस्ताना में एक तड़क-भड़कभरा आइटम नंबर भी किया. जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन जैसे नायकों के साथ शिल्पा ने इस आइटम नंबर में अपने हुस्न का जलवा खूब दिखाया था. तो सवाल उठता है कि आजकल शिल्पा कहां है? तो जनाब, सब्र रखिए, आजकल वे विज्ञापन जगत में भी ध्ूाम मचाने की तैयारी में है. हाल ही में उन्हें पेंटीन-प्रोवी प्रोडक्ट का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है. साथ ही सनी देओल के साथ उनकी द मेन नामक एक फिल्म भी आने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन सनी के अच्छे दोस्त नीरज पाठक कर रहे हैं. अब यह फिल्म पूरी तरह बन चुकी है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी तेजी से निपटाया जा रहा है. शिल्पा कहती भी हैं-‘मेरा कॅरिअर अभी खत्म नहीं हुआ है.’ दरअसल, शिल्पा शेट्टी का मानना है कि शादीशुदा होने के बाद भी बॉलीवुड में कुछ सलीके की फिल्मों में काम किया जा सकता है. उनका यह भी मानना है कि बॉलीवुड में सिर्फ नाचने-गाने वाली फिल्में ही नहीं बनती, बल्कि ऐसी फिल्में भी बन रही है जिनमें उनके जैसी अभिनेत्रियां भी काम कर सकती है और अपने कॅरिअर को आगे बढ़ा सकती है. खैर, अच्छा तो तब रहेगा, जब दर्शक भी उनके कॅरिअर को लेकर यही सोचते हों.

विवेक बनेंगे दूल्हा !



विवेक ओबेराय के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी यह है कि वे जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. जी हां, गुरप्रीत गिल और ऐश्वर्या राय जैसी ग्लैमर जगत की खूबसूरत महिलाओं के साथ प्यार के किस्से गाने वाले विवेक ने अब गृहस्थ जीवन में प्रवेश का मन बना लिया है. बड़ी बात यह है कि प्रेम-प्रसंगों के लिए विख्यात विवेक अपने माता-पिता की पसंद की लड़की से शादी करने जा रहे हैं. शादी 29 अक्टूबर को प्रस्तावित है, लेकिन बॉलीवुड में चर्चाएं अभी से होने लगी है.
इसकी वजह यह है कि सलमान की तरह ही विवेक ओबेराय को भी बॉलीवुड में ‘लवर बॉय’ माना जाता है. 2002 में रामगोपाल वर्मा की कंपनी फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार इंट्री करने से पहले ही विवेक का नाम गुरप्रीत गिल नामक एक खूबसूरत मॉडल के साथ जुड़ा हुआ था. यह रिश्ता चार साल तक चला, जिसके बाद दोनों ने सहमति से इसे खत्म कर लिया. इसके बाद विवेक ओबेराय दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला रह चुकी ऐश्वर्या राय को भी अपना दीवाना बना लिया. ऐश्वर्या भी विवेक के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई कि सबकुछ भूल गई. तब विवेक ने ऐश्वर्या के पूर्व प्रेमी सलमान खान को लेकर जिस तरह से मीडिया की मदद से मोर्चा खोला था, उसको बॉलीवुड में आज भी चटखारे लेकर कहा-सुना जाता है. अफसोस यह रहा कि कुछ समय बाद ही ऐश्वर्या राय भी उनसे दूर चली गई और सलमान के खिलाफ मोर्चा खोलने की वजह से बॉलीवुड के सत्तर फीसदी से ज्यादा फिल्मकार भी उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे.
ऐश्वर्या के बाद भी विवेक का नाम दर्जनों अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, लेकिन मामला हर बार झूठा ही साबित हुआ. लेकिन इस बार मामला बिल्कुल फिट नजर आ रहा है. विवेक के मुताबिक यह कोई प्यार वाला मामला नहीं है ,बल्कि उनकी मां यशोधरा ओबेराय ने उनके लिए लड़की पसंद की है. चर्चाएं है कि विवेक की होने वाली दुल्हन कर्नाटक में मंत्री रह चुके और जनता दल के नेता जीवाराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा है. अट्ठाइस वर्षीया प्रियंका लंदन में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है और शायद बॉलीवुड के बारे में न के बराबर जानती है.
खैर, कुछ भी हो, लेकिन विवेक के प्रशसंकों के लिए तो यह जश्न मनाने का मौका है. आखिरकार उनका प्रिंस चार्मिंग भी गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने जा रहा है.

Sunday, August 1, 2010

कामयाबी की बुलंदी पर दीपिका पादुकोण


बॉलीवुड भी बड़ी अजीब जगह है, कब, कहां किसकी किस्मत चमक जाएं, कहा नहीं जा सकता. अब देखिए ना, जहां एक और बॉलीवुड में करीना कपूर, सोनम कपूर जैसी स्थापित फिल्मी घरानों की हीरोईनें एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रही है, वहीं एक जमाने के सितारा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका पादुकोण का कॅरिअर बुलंदियों पर जा पहुंचा है. पिछले एक साल में दीपिका ने लव आजकल और हाउसफुल जैसी कामयाब फिल्में देकर बॉलीवुड की नंबर एक की दौड़ में कैटरीना कैफ को भी पीछे छोड़ दिया है.
जहां सलमान खान कैम्प से जुड़ी होने की वजह से कैटरीना कैम्प से ज्यादातर फिल्मी घराने और निर्माता-निर्देशक उनसे दूर ही रहते हैं, वहीं दीपिका ने अपने प्रोफेशनल रवैये से पूरी इंडस्ट्री को अपना दीवाना बना रखा है. यही वजह है कि वे ज्यादातर फिल्मी सितारों और फिल्मकारों की पसंदीदा अभिनेत्री बनी हुई है. दीपिका की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इस समय उनके पास बड़े बजट की कई फिल्में है. 20 अगस्त को रिलीज होने जा रही लफंगे परिवार में दीपिका नील नीतिन मुकेश के साथ नजर आएंगी. इस पिक्चर के निर्देशन परीणिता जैसी फिल्म बना चुके प्रदीप सरकार ने किया है और इसमें दीपिका को अंधी लड़की का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला है. इसी साल के आखिर तक दीपिका की दो और फिल्में रिलीज होने वाली है. नवंबर में दीपिका इमरान खान के साथ फिल्म बे्रक के बाद में नजर आएगी. यह पिक्चर कुणाल कोहलीे के बैनर तले बन रही है, जिसमें दीपिका रोमांटिक भूमिका में इमरान खान के साथ नजर आएंगी. वहीं इस साल दिसंबर में दीपिका खेलेंगे हम जी जान से नामक फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएगी. इस पिक्चर का निर्देशन प्रख्यात निर्देशक आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं.
इन तीनों फिल्मों के साथ माना जा रहा है कि साल के आखिर तक दीपिका बॉलीवुड की नंबर एक हिरोईन बन जाएगी. उनके प्रशंसकों को भी बस इसी वक्त का इंतजार है.